फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव : सीएम ममता का भाजपा पर हमला, कहा- घायल शेरनी ज्यादा खतरनाक

Wed, 17 Mar 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मेजिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा साजिश रच रही है और यदि वह सत्ता में आई तो लोगों की आवाज को दबाएगी।

विज्ञापन


मेजिया में व्हीलचेयर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता की सभाओं में भीड़ नहीं जुटने पर वह लोगों को पैसे देकर बुलाती है। उन्होंने अपने जुझारू पन को दिखाते हुए कहा कि घायल शेरनी ज्यादा खतरनाक होती है।

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी और भाजपा को 27 मार्च को खेला करना पड़ेगा। मैं अपनी बेटियों और माओं की मदद से एक ही पैर से खेलूंगी। लोगों की सहानुभूति जुटाने के लिए ममता ने कहा, भाजपा चाहे जितना मर्जी मुझे प्रताड़ित करे, मुझे कोई परवाह नहीं। जो मुझसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा।
विज्ञापन


अमित शाह पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, उनकी सभाओं में भीड़ नहीं जुटने के कारण वह हताश हैं और टीएमसी नेताओं को परेशान करने के लिए साजिश रच रहे हैं। वह हमें सीबीआई और ईडी का डर दिखा कर डरा नहीं सकते। पिछले हफ्ते नंदीग्राम में घायल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी जख्म उन्हें टीएमसी को जीत दिलाने से रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें