तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी ने मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। सीएम चेहरा बनने के बाद विजय ने भाजपा को दुश्मन बताते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी।
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी क्रम में तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। इसके तहत पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2026 में मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। ऐसे में ये बात को साफ हो गई है कि आने वाले चुनाव में टीवीके अन्य राजनीतिक पार्टिओं पर शिकंजा कसने के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है।
भाजपा के अलावा इन पार्टियों से भी हाथ नहीं मिलाएगी टीवीके
टीवीके ने अभिनेता विजय को दी चुनावी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीवीके ने विजय को चुनाव की सारी जिम्मेदारी दी है कि वे आगे गठबंधन के बारे में फैसला करें। इसके साथ ही पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा है। विजय सितंबर से दिसंबर के बीच तमिलनाडु के हर कोने का दौरा करेंगे और जनता से मिलकर समर्थन जुटाएंगे। टीवीके के इस तैयारी को देखते हुए यह साफ है कि पार्टी आने वाले चुनावों में एक नई ताकत के तौर पर सामने आना चाहती है और तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।