फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय की पार्टी के महासचिव हैं करोड़ों के मालिक: हलफनामे में दिया संपत्ति का पूरा ब्योरा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 31 Mar 2026 12:22 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए टीवीके महासचिव आधव अर्जुना ने नामांकन भरा है। इस दौरान उन्होंने अपनी और पत्नी की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
आधव अर्जुना, टीवीके महासचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (टीवीके) चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी के महासचिव आधव अर्जुना ने चेन्नई की विल्लिवाक्कम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 197.52 करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन


आधव अर्जुना के पास 180.03 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी डेजी अर्जुना के नाम पर 162.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। साल 2024-25 के लिए आधव ने अपनी कुल कमाई 11.10 करोड़ रुपये दिखाई है। वहीं उनकी पत्नी की कमाई 6.85 करोड़ रुपये रही।

आधव अर्जुना ने हलफनामे में बताया कि वह बिजनेस करते हैं। उनके पास 1,691 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 2.29 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी के पास 2,225.62 ग्राम सोना और 24,109.34 ग्राम चांदी है। सोने की कीमत 3.01 करोड़ और चांदी की कीमत 60.27 लाख रुपये है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 6.16 करोड़ रुपये के हीरे के गहने भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal Elections: कलकत्ता हाईकोर्ट में ECI के तबादलों को चुनौती देने वाली PIL, अदालत ने खारिज की जनहित याचिका

आधव ने अराइज कंस्ट्रक्शन और वॉयस ऑफ कॉमन्स जैसी कई कंपनियों में 2.23 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उनके पास चार गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में 63,332 रुपये की एक स्पोर्ट्स साइकिल भी शामिल है।

अचल संपत्ति के मामले में आधव के पास कोई खेती की जमीन नहीं है। उनके पास 17.49 करोड़ रुपये की कीमत का एक रिहायशी मकान है। उनकी पत्नी के पास 56.43 करोड़ रुपये की खुद खरीदी हुई संपत्ति है। जबकि उनकी विरासत में मिली संपत्ति का मूल्य 26.78 करोड़ रुपये है। डेजी अर्जुना ने भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल जैसी कंपनियों के शेयरों में 68.75 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन


कर्ज की बात करें तो आधव अर्जुना पर 1.88 करोड़ रुपये की देनदारी बाकी है। उनकी पत्नी ने बैंकों और अन्य संस्थानों से 26.26 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। टीवीके पार्टी पहली बार इन चुनावों में हिस्सा ले रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें