फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने भरा नामांकन, एडप्पडी से सातवीं बार आजमा रहे किस्मत

Mon, 15 Mar 2021 03:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पलानीस्वामी के अलावा एमके स्टालिन और टीटीवी दिनाकरन ने भी दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पडी के पलानीस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पडी पलानीस्वामी ने सोमवार (15 मार्च) को एडप्पडी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। बता दें कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह एआईएडीएमके प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि पलानीस्वामी सातवीं बार एडप्पडी से चुनाव लड़ रहे हैं और चार बार इस सीट पर जीत भी हासिल कर चुके हैं। मुख्य विपक्षी दल डीएमके ने उनके खिलाफ टी संपत कुमार को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन

स्टालिन ने भी दाखिल किया नामांकन

जानकारी के मुताबिक, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कोलाथुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। वह तीसरी बार इस सीट से मैदान में उतरे हैं। नामांकन के बाद स्टालिन ने रोड शो भी निकाला। 

एएमएमके के महासचिव भी मैदान में कूदे

गौरतलब है कि अम्मा मक्कल मुनेत्र कगझम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन भी चुनावी मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने कोविलपट्टी से नामांकन दाखिल किया। दिनाकरन के खिलाफ एआईएडीएमके प्रत्याशी कादंबूर राजू की चुनौती होगी, जिन्होंने आज भी अपना नामांकन पत्र जमा कराया।
विज्ञापन

एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में चुनाव एक ही चरण में छह अप्रैल को होंगे और दो मई को वोटों की गिनती की जाएगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। एआईएडीएम भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है, जबकि एमके स्टालिन की डीएमके ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अभिनेता से नेता बने कमल हसन की पार्टी एमएनएल भी चुनावी मैदान में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें