फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा नेता की पत्नी को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Mon, 15 Mar 2021 03:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प लगातार बढ़ रही हैं। इस बीच भाजपा के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसकी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट भी की। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ता के वाहन में भी तोड़फोड़ की। यह घटना रविवार (14 मार्च) की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दी यह जानकारी
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने बताया कि उन लोगों ने मुझे बाल पकड़कर घसीटा और घर से बाहर ले गए। इसके बाद उन्होंने मेरे पति के बारे में पूछा और मेरे साथ मारपीट भी की। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत की है।
 

टीएमसी कार्यकर्ता ने आरोपों को नकारा

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चितरंजन मंडल ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी कार में खुद तोड़फोड़ की। इस घटना में टीएमसी का कोई हाथ नहीं है। 

भाजपा पर ही लगाया आरोप
टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। भाजपा कार्यकर्ता के ड्राइवर ने कार में तोड़फोड़ की। अब वह इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। इस घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है।
 
विज्ञापन

इस बार बंगाल में तगड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस वामपंथी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और 92 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 45 सीटें जीती थीं।



लोकसभा चुनाव में ऐसा था नतीजा
जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने राज्य की 42 में से सिर्फ दो सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा की झोली में 18 सीटें गई थीं। बता दें कि बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरण में चुनाव होंगे, जिनकी शुरुआत 27 मार्च से हो जाएगी। आखिरी चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे और दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें