फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: तमिलनाडु में 25 अक्तूबर को शिक्षण संस्थानों की रहेगी छुट्टी, स्टालिन सरकार ने की घोषणा

Mon, 24 Oct 2022 03:10 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, चेन्नई

सार

छात्रों और उनके माता-पिता दोनों ने राज्य सरकार से मंगलवार को एक दिन की छुट्टी देने का आग्रह किया था। छात्रों और अभिभावकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए स्टालिन सरकार ने मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की है 
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने रविवार को इस साल दिवाली के अवसर पर 25 अक्तूबर को राज्य भर के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। सरकारी अधिकारी ने बताया कि इसकी भरपाई के लिए 19 नवंबर कार्य दिवस होगा। वहीं देशभर में दिवाली की धूम हैं लोग खूब-धूमधाम से दिवाली मना रहे हैं। दिवाली पूरे भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है।

विज्ञापन


दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दिवाली खुशियों और उल्लास का त्योहार है। दिवाली के दिन, लोग अपने घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

अधिकांश छात्र जो दिवाली के मौके पर अपने घर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में गए हैं, उन्हें सोमवार शाम को बसों या ट्रेनों में टिकट नहीं मिल सका और इसलिए कक्षाओं में भाग लेने के लिए मंगलवार की सुबह नहीं लौट सकेंगे। इसलिए छात्रों और उनके माता-पिता दोनों ने राज्य सरकार से मंगलवार को एक दिन की छुट्टी देने का आग्रह किया था। छात्रों और अभिभावकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए स्टालिन सरकार ने मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की है 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें