फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 'भाजपा और एआईएडीएमके के बीच कोई समस्या नहीं', मतभेद के दावों के बीच अन्नामलाई का बड़ा बयान

Thu, 21 Sep 2023 05:07 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु में मतभेद के दावों के बीच भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी और अन्नाद्रमुक के बीच कोई समस्या नहीं है। एनडीए में समान विचारधारा वाले दलों को जोड़ने वाले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक माध्यम हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी और अन्नाद्रमुक के बीच कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें एआईएडीएमके के किसी भी नेता से कोई दिक्कत नहीं है। मतभेद के दावों के बीच उनका यह बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन


अन्नामलाई ने आगे कहा कि एनडीए में समान विचारधारा वाले दलों को जोड़ने वाले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक माध्यम हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी स्वीकार करने वाले सभी लोग एनडीए गठबंधन में हैं, एसे में क्या अन्नाद्रमुक इसे स्वीकार करती है? तो इसका उत्तर हां होगा। 

इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल नहीं
यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है, उन्हें हाथ मिलाना चाहिए। भाजपा नेता ने दोहराया कि उन्होंने द्रविड़ आइकन और दिवंगत मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के बारे में बुरा नहीं कहा था और केवल 1956 की एक घटना का जिक्र किया था। इसलिए, माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


वैचारिक रूप से दोनों दल अलग हैं
अन्नामलाई आगे बोले कि दिवंगत द्रमुक संरक्षक एम करुणानिधि ने 1998 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उसी घटना को याद किया था। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से, अन्नाद्रमुक और भाजपा अलग-अलग हैं और वैचारिक दृष्टिकोण के संदर्भ में मतभेद असामान्य नहीं हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्नाद्रमुक मजबूत नेतृत्व के साथ एकजुट देश के लिए खड़े हैं। 

भाजपा से कोई समस्या नहीं, हम चाहते हैं नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनें...
 वहीं, अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री सेलुर के राजू ने गुरुवार को कहा कि अन्नाद्रमुक को भाजपा के साथ कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। साथ ही भाजपा को भी अगले विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करना चाहिए। राजू ने मदुरै में संवाददाताओं से कहा, हमारे मन में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ भी नहीं है। लेकिन हम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई की ओर से हमारे नेता सीएन अन्नादुरई का अपमान किया जाना पसंद नहीं करते। राजू ने भाजपा राज्य नेतृत्व को दोनों दलों के संबंधों में दरार पैदा न करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें