फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक को झटका, पूर्व सांसद अनवर राजा ने द्रमुक में शामिल; भाजपा से थे नाराज

Mon, 21 Jul 2025 12:28 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में एआईएडीएमके को एक बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के संगठन सचिव और पूर्व सांसद अनवर राजा ने पार्टी छोड़कर डीएमके का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
एआईएडीएमके के पूर्व सांसद अनवर राजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्यभर की सियासत में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच एआईएडीएमके को एक बड़ा झटका लगा है। कारण है कि चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी के संगठन सचिव और पूर्व सांसद अनवर राजा ने सोमवार को डीएमके का दामन थाम लिया। वह लंबे समय से विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके में अल्पसंख्यक समुदाय का चेहरा रहे हैं, खासकर रामनाथपुरम जिले में। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके की सदस्यता ली।

विज्ञापन


डीएमके का दामन थामते हुए पूर्व सांसद राजा ने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से तमिलनाडु को बचाने के लिए उनके पास डीएमके में शामिल होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तमिलनाडु पर हिंदी थोपने और राज्य की स्वायत्तता को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, जीआरएसई ने लॉन्च किया पनडुब्बी रोधी युद्धक जहाज 'अजय'
विज्ञापन


भाजपा और एआईएडीएमके के गठबंधन से नाराजगी
अनवर राजा ने पार्टी छोड़ने के बड़े कारण के तौर पर भाजपा और एआईएडीएमके की बढ़ती नाजदीकियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली एजेंडा पहले एआईएडीएमके को खत्म करना है, उसके बाद डीएमके से लड़ना है। राजा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि पलानीस्वामी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि एनडीए तमिलनाडु में सरकार बनाएगा।

'तमिलनाडु के लिए स्टालिन ही विकल्प'
साथ ही अनवर राजा ने मुख्यमंत्री स्टालिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राज्य के हित में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और राज्यों के अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि क्या तमिलनाडु में कोई ऐसा नेता है जो स्टालिन की बराबरी कर सके? राजा ने दावा किया कि थलपति स्टालिन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और डीएमके को जनता से भारी समर्थन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- SC: जस्टिस वर्मा को सम्मान न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने वकील को जमकर लगाई फटकार, बताया- वे अब भी न्यायाधीश हैं

हमने पलानीस्वामी को दी थी चेतावनी- राजा

विज्ञापन

राजा ने कहा कि वह और कुछ पूर्व मंत्री पहले ही पलानीस्वामी को चेतावनी दे चुके थे कि भाजपा से गठबंधन करना एआईएडीएमके के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि देखिए पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है। राजा के इस कदम के बाद एआईएडीएमके ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है। मामले में एआईएडीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अनवर राजा के जाने से पार्टी को कोई खास नुकसान नहीं होगा। हालांकि राजा ने पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं, लेकिन भाजपा या एनडीए ने कभी उनका समर्थन नहीं किया। तमिलनाडु की जनता ऐसे भ्रम में नहीं आने वाली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें