फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू का अस्पताल में निधन

Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM IST
देव कश्यप एएनआई, चेन्नई
विज्ञापन
Tamil Nadu Agriculture Minister R Doraikkannu (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू का 31 अक्तूबर को रात 11:15 बजे कावेरी अस्पताल, चेन्नई में निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में 13 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

विज्ञापन


 

 


कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.अरविंदन सेल्वराज ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया था कि मंत्री को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखने के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल ने बताया कि मंत्री का सोमवार को कोविड-19 की वजह हुई गंभीर निमोनिया का इलाज शुरू किया गया था। 

फेफड़े का 90 प्रतिशत हिस्सा संक्रमित
अस्पताल ने बताया था कि सीटी स्कैन के मुताबिक उनके फेफड़े का 90 प्रतिशत हिस्सा संक्रमित था और उन्हें इसीएमओ (एक्सट्राकॉरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजिनेशन) और वेंटिलेटर पर रखा गया था। कावेरी अस्पताल ने बताया कि दोराइक्कन्नू को कई दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने की गंभीर शिकायत होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था और जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


13 अक्तूबर को हुई थी परेशानी
मंत्री को 13 अक्तूबर को उस समय बेचैनी महसूस हुई जब वह मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मां दवुस्याम्मल के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने सेलम जा रहे थे। कार से यात्रा कर रहे दोराइक्कन्नू को तत्काल विल्लुपुरम के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया और उसी दिन कावेरी अस्पताल स्थानांतरित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें