फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसेना ने 43 मछुआरे गिरफ्तार किए, स्टालिन ने की जयशंकर से दखल की मांग

Sun, 19 Dec 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, चेन्नई

सार

ये मछुआरे 18 दिसंबर को कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मछलियां पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर उनकी छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया।
 
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी छह नौकाओं को जब्त किया है। मामले में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखकर दखल देने और मछुआरों की रिहाई कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये मछुआरे 18 दिसंबर को कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। लेकिन मछलियां पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर उनकी छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पिछले 24 घंटों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। उन्होंने मांग की कि भारतीय मछुआरों और नौकाओं की तत्काल मुक्त कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें