फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: भुवनेश्वर ने पत्नी नूपुर और बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, रैना और कर्ण शर्मा ने किया रिएक्ट

Sun, 19 Dec 2021 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नूपुर ने पिछले महीने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी।
विज्ञापन
नूपुर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने ही पिता बने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेटी और पत्नी नूपुर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भुवी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और नूपुर उनके बगल में खड़ी हैं। इस तस्वीर को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे ढाई लाख से ऊपर लाइक्स मिल चुके हैं। रैना और कर्ण शर्मा के कमेंट
विज्ञापन

टीम इंडिया में भुवी के साथी रहे और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने भी फोटो पर रिएक्ट और कमेंट किया। रैना और कर्ण दोनों ने काले रंग का दिल बनाया। यह नजर नहीं लगने की इमोजी है। भुवनेश्वर और नूपुर दोनों इस तस्वीर में लाल रंग के कपड़े में हैं और बेहद जंच रहे हैं। 

2017 में हुई थी शादी
नूपुर ने पिछले महीने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। उस वक्त भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में व्यस्त थे। भुवनेश्वर ने 23 नवंबर 2017 को बचपन की दोस्त नूपुर से शादी की थी। शादी की चौथी सालगिरह के दूसरे दिन ही भुवी-नूपुर को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन


भुवनेश्वर खराब फॉर्म से जूझ रहे
भुवनेश्वर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने तीन विकेट झटके। उनका फॉर्म पिछले दो तीन महीने में कुछ खास नहीं रहा है। टी-20 विश्व कप में भी वह जूझते दिखे थे। भुवनेश्वर ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37 पारियों में 63 विकेट लिए हैं। उनका औसत 26.90 का रहा है।
विज्ञापन


भुवी के नाम चार बार पारी में पांच विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। इसके अलावा 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भुवनेश्वर ने 53 विकेट लिए हैं। 119 वनडे में भुवी के नाम 141 विकेट हैं। इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 132 मैच में 142 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें