फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : चुनाव ड्यूटी के दौरान ऐसी क्या बात हुई कि जवान ने खुद को मार ली गोली

Mon, 03 Feb 2020 07:10 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, रायपुर (छत्तीसगढ़)
विज्ञापन
gun suicide officer
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने सर्विस रायफल से चुनाव ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। कांकेर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


कांकेर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बाताया कि सोमवार को जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के नवागांव के करीब गश्ती पर सशस्त्र सीमा बल के जवान जयराम नेताम निकले थे। तभी उन्होंने अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। आनन फानन में जवान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सम्पन्न हुआ। एरिया डोमिनेशन के लिए एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया था। नेताम ड्यूटी के दौरान किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से सिर में गोली मार ली।

गोली की आवाज सुन अफरा तफरी मच गई। साथी जवानों ने आनन फानन में नेताम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। जवान द्वारा खुदकुशी करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि जयराम नेताम नजदीक के ही कोंडागांव जिले के निवासी थे। उनके परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का किया था विरोध

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायती राज आम निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध किया था। सोमवार को अंतिम चरण में 27 जिलों के 53 विकास खंडों के चार हजार 289 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें