फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: दंतेवाड़ा के कई क्षेत्रों में राज्य बनने के बाद पहली बार हो रहा मतदान

Mon, 03 Feb 2020 02:19 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसमें नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के वो क्षेत्र भी शामिल हैं जहां पिछले 20 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। यानी यहां राज्य बनने के बाद पहली बार मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


अंतिम चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों की 4289 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 53 लाख 68 हजार 875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 26 लाख 93 हजार 144 महिला मतदाता और 26 लाख 75 हजार 696 पुरूष मतदाता एवं तीसरे लिंग के 35 मतदाता शामिल हैं।

वहीं, कोरिया के खड़गवां ब्लाक के तोलगा पंचायत में सरपंच प्रत्याशी को ग्रामीणों ने देर रात बंधक बना लिया था। बंधक बनाया गया प्रत्याशी पहले भी गांव का सरपंच रह चुका है। यह मामला उनके कार्यकाल के दौरान मजदूरी के भुगतान से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने समझाइश के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 10805 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3132 मतदान केंद्र संवेदनशील और 1069 अतिसंवेदनशील हैं। जहां सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें