फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Vance India Visit: 'पैतृक गांव के लिए भी समय निकालें', उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस से ग्रामीणों की अपील

Sun, 20 Apr 2025 10:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

JD Vance India Visit: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावली जिले में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का पैतृक गांव हैं। जिसका नाम वडलुरु है, वहां के ग्रामीणों ने उषा वेंस से अपील की है कि वे अपने पैतृक गांव के लिए भी थोड़ा समय निकालें।
विज्ञापन
भारत के दौरे पर जेडी वेंस और उषा वेंस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और भारतीय मूल की उनकी पत्नी उषा वेंस के भारत दौरे को लेकर आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के वडलुरु गांव में लोग उत्साहित हैं। दरअसल, जेडी वेंस की पत्नी उषा का पैतृक घर वडलुरु गांव में है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि भारत की यात्रा के दौरान उषा अपने पति वेंस के साथ वडलुरु गांव भी आएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - JD Vance: प्रवासन नीति विवाद के बीच पोप फ्रांसिस से मिले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईस्टर संडे की दी शुभकामनाएं

उषा की उपलब्धियों पर ग्रमाणों को गर्व
ग्रामीणों को उषा की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने उषा और उनके पति से आग्रह किया कि वे अपने पूर्वजों की जड़ों से मिलने के लिए समय निकालें। कई लोगों ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से भी इस तरह की यात्रा को समर्थन और सुविधाजनक बनाने में मदद करने की अपील की है। ग्रामीणों का मानना है कि गांव के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। 
विज्ञापन


गांव का दौरान करने की भी अपील की गई
वडलुरु के रहने वाले पीवी रमनैया ने कहा, सबसे पहले मैं वेंस और उषा को अमेरिकी चुनावों में उनकी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। हमें उषा को इतने सम्मानित पद पर देखकर गर्व है। उषा का परिवार दिल्ली आ रहा है, इसलिए हम उनसे इस गांव और आसपास की जगहों पर जाने की अपील करते हैं।

यह भी पढ़ें - Jaipur News: कल गुलाबी नगरी पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, प्रशासन ने चाक-चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन


गांव के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
बद्रीनाथ नाम के एक और ग्रामीण ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि उषा अपने पति वेंस के साथ वडलुरु भी आएं, जहां उनके पूर्वज कभी रहा करते थे। लगभग अस्सी साल पहले उनके परिवार ने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कई लोगों ने उनकी बदौलत शिक्षा हासिल की थी। साई बाबा मंदिर के पुजारी सत्य गोपाल कृष्ण ने कहा कि उषा की जड़े इस गांव से जुड़ी हुई हैं। उषा की उपलब्धि देखकर खुशी होती है।

दिल्ली की बढ़ाई गई सुरक्षा
वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भारत दौरे के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेडी वेंस का विमान सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली के पालम एयरबेस पर लैंड करेगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति की उच्च स्तरीय यात्रा को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें