फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक मानकों पर विकसित होंगे ताजमहल और फतेहपुर सीकरी सहित 17 पर्यटन केंद्र

Wed, 25 Jul 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही आपको ताजमहल पर बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी और विश्व स्तर की अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसक लिए केंद्र सरकार ने इस साल बजट में घोषित की गई आइकानिक टूरिज्म साइट विकास परियोजना (आईटीएसडीपी) के तहत देश के 17 प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का चयन किया है। इन पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर के मानकों के तहत विकसित किया जाएगा। इनमें ताजमहल के अलावा उत्तर प्रदेश से फतेहपुर सीकरी और दिल्ली से लालकिला, कुतुब मीनार व हुमायूं का मकबरा भी शामिल है। 

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने मंगलवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि आईकोनिक टूरिज्म साइट के तहत 12 क्लस्टरों में स्थित इन पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय समग्रता के साथ इन स्थलों को विकसित करेगा। इसके लिए राज्य सरकारों का भी सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये हैं चिह्नित 17 पर्यटन स्थल
उत्तर प्रदेश- ताजमहल और फतेहपुर सीकरी
महाराष्ट्र- अजंता और एलोरा
दिल्ली- हुमायूं का मकबरा, लाल किला और कुतुब मीनार
गोवा- कोलावा समुद्र तट
राजस्थान- आमेर का किला
गुजरात- सोमनाथ और धौलावीरा
मध्य प्रदेश-  खजुराहो
कर्नाटक- हम्पी
तमिलनाडु- महाबलीपुरम
असम- काजीरंगा
केरल- कुमारकोम
बिहार- महाबोधि मंदिर

ये की जाएंगी व्यवस्थाएं
पर्यटन स्थल पर तेज गति की इंटरनेट कनेक्टिविटी
स्थल पर पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं
स्थल के आस-पास के लोगों का कौशल विकास
स्थानीय समुदायों को स्थल के रखरखाव से जोड़ना
प्रचार कराकर उस स्थल को एक ब्रांड बनाना
स्थल के विकास के लिए निजी निवेश आकर्षित करना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें