दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात बैगेज हैंडलिंग सिस्टम फेल हो गया। जिस कारण एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान हजारों यात्रियों के बैग भी गुम हो गए। कहा गया कि सिस्टम फेल होने से सभी एयरलाइन्स में बैग लोड नहीं हो सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि आम दिनों के मुकाबले लगेज में पॉवर बैंक और लाइटर ज्यादा मात्रा में थे। इसलिए चेकिंग के दौरान परेशानी हुई और अफरा तफरी मच गई।
आईजीआई के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में पैसेंजर्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इनकी संख्या आम दिनों की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा थी। इसलिए चेकिंग के लिए सिस्टम के अलावा सिक्युरिटी की मदद भी ली गई। जिसके बाद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विस्तारा एयरलाइन ने कहा कि एयरपोर्ट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेक इन करने के बाद बैगेज हैंडलिंग सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते फ्लाइट्स में हजारों बैग की लोडिंग नहीं हो पाई। इस दौरान उन्होंने इससे निपटने के लिए अफसरों की मदद भी मांगी।