फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड ने टैक्स इनफॉर्मेशन साझा करने के समझौते को दी मंजूरी

Tue, 27 Sep 2016 06:05 AM IST
एजेंसी/ बर्न/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
भारत और अन्य देशों के साथ कर सूचना स्वत: साझा करने का रास्ता साफ करते हुए स्विट्जरलैंड ने बहुपक्षीय समझौते को मंजूरी दे दी है। इससे कर मामलों में प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से काले धन के अर्थव्यवस्था में चलन और गुप्त लेनदेन को रोकने के वैश्विक प्रयास को बल मिलेगा।
विज्ञापन

 
काले धन के खतरे पर कठोर नीति बनाने के प्रयास के तहत भारत ने स्विट्जरलैंड सहित कई देशों से कर की जानकारी मांगी है। स्विस सरकार ने सोमवार को कहा कि कर मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए उसने कदम उठाए हैं। 

सरकार ने कहा कि उसने बहुपक्षीय समझौते को अपनी मंजूरी दे दी है। स्विट्जरलैंड इस समझौते को 1 जनवरी, 2017 को लागू कर देगा। उसने अक्टूबर 2013 में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और 2015 में उसे वहां की संसद से अनुमोदित करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें