फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन, सुब्रह्मण्यम को भारत पर अमेरिका ने थोपा है: स्वामी

Thu, 25 Aug 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने रघुराम राजन और अरविंद सुब्रह्मण्यम पर एक बार फिर तंज कसा है। स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम पर चुटकी लेते हुए उन्हें ‘छोटे दिमाग (माइक्रो माइंडेड)’ वाला प्रबंधन का डिग्री धारक बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन्हें अमेरिका ने भारत पर थोपा है। राजन की आलोचना स्वामी इसलिए करते रहे हैं कि क्योंकि उन्होंने ब्याज दरें घटाकर वृद्धि को रफ्तार नहीं दी। इसी प्रकार मुख्य आर्थिक सलाहकार को उन्होंने 2013 में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) मामले में अमेरिकी प्रशासन को दिए सलाह को लेकर निशाने पर रखा है।

स्वामी का कहना है कि सुब्रह्मण्यम ने अमेरिका को फार्मास्यूटिकल आईपीआर नियमन मामले में भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटने की सलाह दी थी। स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘अमेरिका ने आर3 और एएस जैसे छोटे दिमाग वाले प्रबंधन डिग्री धारकों को हम पर थोपा है।’ स्वामी आर3 का उपयोग रघुराम राजन के लिए करते हैं जबकि एएस से उनका तात्पर्य अरविंद सुब्रह्मण्यम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें