फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सरोगेसी नियमों को सख्त बनाने को जनता ने माना सही कदम

Thu, 25 Aug 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोगेसी के नए बिल को कैबिनेट की मंजूरी देकर किराए पर कोख लेने के नियमों को सख्त बना दिया गया है। इस मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से ऑनलाइन पोल के जरिए लोगों की राय जानी गई जिसमें 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने सरकार के इस कदम को सही बताया है।
विज्ञापन


पोल में सवाल पूछा गया था, 'सरोगेसी से जुड़े नियमों को सख्त बनाने के लिए सरकार के कदम को आप सही मानते हैं?' इस पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पोल में हिस्सा लेने वाले 80.53 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया जबकि 16.48 फीसदी लोग नहीं में जवाब देते हुए सरकार के कदम को गलत बताया। इस पोल में करीब तीन फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी कोई स्पष्ठ राय नहीं दी।

गौरतलब है कि लंबे समय से सरोगेसी पर चल रही बहस पर बुधवार को देश रुख साफ कर दिया। कैबिनेट ने सरोगेसी पर बने नए और सख्त बिल को मंजूरी प्रदान कर दी। नए कानून के मु‌ताबिक कोई भी विदेशी अब भारत में किराए की कोख नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोगेसी के लिए उसी दम्पत्ति को छूट होगी जिन्हें चिकित्सीय तौर पर मांझपन का शिकार साबित कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें