फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Rape case: शुभेंदु बोले- चार छात्र कार्यकर्ता लापता; पुलिस ने दिया जवाब- कोई गायब नहीं, बल्कि हिंसा...

Tue, 27 Aug 2024 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि लापता का आरोप झूठा है। साथ ही दावा किया कि चारों मंगलवार को 'नबन्ना अभियान' के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रच रहे थे।
 
विज्ञापन
शुभेंदु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के चार छात्र कार्यकर्ताओं के लापता होने के दावे को खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि छात्रों के लापता होने का दावा झूठा है। साथ ही यह स्पष्ट किया कि इन लोगों को हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़ी साजिश में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बिना नाम लिए कहा कि लापता का आरोप झूठा है और दावा किया कि चारों मंगलवार को 'नबन्ना अभियान' के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की साजिश रच रहे थे।

यह है मामला
गौरतलब है, नबन्ना अभियान से एक दिन पहले भाजपा नेता ने पार्टी के चार छात्र कार्यकर्ताओं के लापता होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था, 'छात्र कार्यकर्ता, जो हावड़ा स्टेशन पर पहुंचने वाले स्वयंसेवकों को भोजन वितरित कर रहे थे, आधी रात के बाद अचानक लापता हो गए। न तो उनका पता लगाया जा सका है और न ही वे अपने फोन का जवाब दे रहे हैं। हमें आशंका है कि उन्हें ममता पुलिस ने गिरफ्तार/हिरासत में लिया होगा।'
विज्ञापन




बंगाल पुलिस ने दिया जवाब
बंगाल पुलिस ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'एक नेता चार छात्रों के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कोई भी गायब नहीं है। चारों आज नबन्ना अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा की योजना बना रहे थे और हत्या तथा हत्या के प्रयास की साजिश में शामिल थे। उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा के हित में गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को सूचित किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें