फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'ममता की पुलिस हर हिंदू त्योहार में बाधा डाल रही', रथ मेले को अनुमति न देने पर सुवेंदु अधिकारी

Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा मालदा में रथ मेले के लिए अनुमति न देने पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  629 साल पुरानी रथ यात्रा को मालदा में अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन इसके बावजूद रथ यात्रा जरूर निकलेगी। 
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा मालदा जिले में 'रथ मेले' के लिए अनुमति न देने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने कहा कि 'ममता की पुलिस हर हिंदू त्योहार में बाधा डाल रही है।'

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 629 साल पुरानी रथ यात्रा को मालदा में अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन इसके बावजूद रथ यात्रा जरूर निकलेगी। 



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दीघा में जगन्नाथ मंदिर जाकर रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने पर सुवेंदु अधिकारी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह वहां छुट्टियां मनाने गई हैं, क्योंकि असली भगवान जगन्नाथ का धाम तो पुरी (ओडिशा) में है। 

ये भी पढ़ें: CJI: कोल्हापुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच बनाने के प्रस्ताव को सीजेआई का समर्थन; बोले-न्याय तक हो सबकी पहुंच
विज्ञापन


रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा पर अधिकारी ने कसा तंज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दीघा में जगन्नाथ मंदिर जाकर रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने पर सुवेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि वह वहाँ छुट्टियां मनाने गई हैं, क्योंकि असली भगवान जगन्नाथ का धाम तो पुरी (ओडिशा) में है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Amogh Lila Das: कॉलेज में छोले-भटूरे... उसी समय परीक्षा में दोस्त के फेल होने की खबर; इनसे जीवन में क्या सीखा?

बंगाल के हर इलाके से निकलेंगे रथ जुलूस
सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि कल पश्चिम बंगाल के हर इलाके में कम से कम 10,000 बड़े रथ जुलूस निकलेंगे, जिनमें 50 लाख हिंदू भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे रामनवमी के दिन 1.5 करोड़ लोग शामिल हुए थे, वैसे ही कल भी लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें