फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मुंबई में एसयूवी की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल

Wed, 13 Apr 2022 01:44 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

मृतक की पहचान प्रसेनजीत ढडसे (36) के रूप में की गई है। आरोपी वाहन चालक मुकेश प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में मंगलवार दोपहर 1:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां कफ परेड इलाके में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


यह घटना डब्ल्यूटीसी कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 4 और 6 के पास हुई। एक एसयूवी के ड्राइवर ने पहले गेट नंबर 4 पर एक कार को टक्कर मार दी और फिर गेट नंबर 6 पर दो वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वरिष्ठ क्लर्क की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय और दो वरिष्ठ बैंकरों सहित तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान प्रसेनजीत ढडसे (36) के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों में 43 वर्षीय आरबीआई सहायक महाप्रबंधक और एसबीआई कैपिटल के 35 वर्षीय सहायक उपाध्यक्ष शामिल हैं। आरोपी वाहन चालक मुकेश प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कफ परेड पुलिस मामले की और जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें