फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: पैगंबर टिप्पणी मामले में कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को फिर जारी किया समन, 25 जून को पेश होने का कहा 

Thu, 23 Jun 2022 05:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता पुलिस ने पहले भी नुपुर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने जान को खतरे का हवाला देते हुए पेश होने से राहत मांगी थी। 
विज्ञापन
नुपुर शर्मा को समन जारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणियों के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को कोलकाता पुलिस ने एक बार फिर समन जारी किया है। कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा को 25 जून को तलब किया है। कोलकाता पुलिस ने पहले भी नुपुर को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन पूर्व भाजपा प्रवक्ता ने जान को खतरे का हवाला देते हुए पेश होने से राहत मांगी थी। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा में 20 जून को नुपुर शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। नुपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देशभर में बवाल मचा था। पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र व बंगाल समेत कुछ राज्यों में केस दर्ज किए गए थे। 

महाराष्ट्र की भिवंडी पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। इस पर पेश होने के लिए पूर्व भाजपा नेत्री ने चार सप्ताह का समय मांगा था। उन्हें कोलकाता पुलिस के समक्ष 20 जून को पेश होना था, लेकिन उन्होंने चार सप्ताह का समय मांगा था। 
विज्ञापन


अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं: बनर्जी
प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इस मामले में जब राज्य में हिंसा हुई तो हमने कार्रवाई की, लेकिन यह महिला (नुपुर शर्मा) अभी तक गिरफ्तार कैसे नहीं हुई? मुझे पता है कि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इससे पहले ममता बनर्जी ने नुपुर की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाली करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल हिंसा होती है बल्कि सामाजिक विभाजन भी होता है। ममता ने भाजपा के आरोपी नेताओं को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें