फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Bengal: संदिग्ध पशु तस्कर को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया, भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई घटना

Sat, 15 Oct 2022 09:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी

सार

कुछ तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हथियारों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया। गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
बीएसएफ जवान - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध पशु तस्कर को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। यह घटना दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार को तड़के फांसीदेवा इलाके में हुई। 

विज्ञापन


गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मुरीखोवा गांव में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। ये बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की  कोशिश कर रहे थे। इसी बीच कुछ तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हथियारों से हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया। गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तरी बंगाल के सीमावर्ती इलाके के एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि मृत मवेशी तस्कर मुरीखोवा गांव का रहने वाला था। उसका शव और जब्त मवेशियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें