फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में गूंजेगा डोकलाम बॉर्डर विवाद, सुषमा स्वराज देंगी सफाई!

Thu, 03 Aug 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन के साथ डोकलाम में जारी विवाद के बीच आज संसद को संबोधित करेंगी। डोकलाम पर भारतीय और चीनी सैनिक एक-दूसरे के सामने डटे हुए हैं। वहीं विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सुषमा स्‍वराज ने राज्‍यसभा में कहा था कि चीन, डोकलाम की मौजूदा स्थिति को अपने हिसाब से बदलना चाहता है। हालांकि मौजूदा गतिरोध पर कानूनी तौर पर भारत का पक्ष मजबूत है। 

वहीं बुधवार को चीन ने दावा किया कि भारत ने डोकलाम सीमा से अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं। हालांकि चीन के इस दावे से भारत ने इनकार किया है।  डोकलाम सीमा पर भारतीय सैनिकों की संख्या कम हो गई है। सूत्रों की माने तो भारत सरकार ने चीन के इस दावे से इनकार किया है।
विज्ञापन

 
गौरलतब है कि चीन ने बुधवार को 15 पन्नों का एक बयान जारी किया था। जिसमें उसने कहा था कि उसने भारत को अपने इस दृढ़ रुख की सूचना दे दी है। साथ ही उसने कहा था कि मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए उसे ‘बिना किसी शर्त के’ डोकलाम से अपनी सेना तत्काल हटानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें