फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बेड से भी लोगों की मदद कर रही हैं सुषमा स्वराज

Mon, 05 Dec 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बीमार हैं और 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद वो किसी न किसी तरह से उन लोगों के लिए भी वक्त निकाल रही हैं, जिनको उनकी मदद की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


सुषमा का किडनी फेल होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। एम्स में ही काम कर रही गीता ने जब सुषमा स्वराज से ट्वीट के जरिए मदद की गुहार लगाई तो विदेश मंत्री पीछे नहीं हटीं।

गीता एम्स में रिसर्च स्कॉलर हैं और उन्हें 7 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत करना है। उन्होंने 14 नवंबर को वीजा के लिए अप्लाई किया था। गीता ने रविवार शाम सुषमा स्वराज से ट्विटर के जरिए मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता ने ट्वीट के जरिए लगाई मदद की गुहार

- फोटो : Getty Images
गीता ने ट्वीट में लिखा " मैं एक पीएचडी स्कॉलर हूं ,क्या आप मेरी एयूएस का वीजा दिलाने में मदद कर सकती हैं"। हालांकि कई लोगों ने गीता के इस ट्वीट की आलोचना की, लेकिन विदेश मंत्री ने कहा कि " गीता मैं भी एम्स के अंदर हूं आप मुझे देखने आ सकती हैं। मुझसे जो बेहतर हो सकेगा वो मैं करूंगी।"
  Geeta - I am also in AIIMS. Pl come and see me here. I will do my best to help you. https://t.co/lH1RYlclDy — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 4, 2016
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद लगातार न्यूज रिपोर्ट्स देख रही हैं। साथ ही जिसका वो जवाब दे सकती हैं उसका जवाब भी दे रही हैं। इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी महिला से गैंगरेप के मामले में सुषमा ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए।

स्वराज ने इन ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है। साथ ही दिल्ली पुलिस से भी कहा कि वो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें