फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ते नस्लीय हमले से सुषमा चिंतित

Mon, 06 Mar 2017 05:16 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय नागरिकों पर बढ़ रहे नस्लीय हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चिंता जाहिर की है। इंजीनियर की हत्या के बाद अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी की हत्या के अलावा एक भारतीय सिख के खिलाफ नस्लीय हमले पर विदेश मंत्री ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैंने घायल सिख युवक के पिता से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके बेटे को बांह में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर और उपचाराधीन है। गौरतलब है कि सिख युवक पर वाशिंगटन के केंट शहर में हमला हुआ। श्वेत हमलावर ने पहले तो युवक को देश छोड़ कर जाने की धमकी दी, उसके बाद गोली चला दी। विदेश मंत्री ने कहा कि इन घटनाओं से उन्हें दुख पहुंचा है। इस संबंध में उन्होंने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से बात की है।

उन्हें पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वाणिज्यदूत ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। गौरतलब है कि यह हमले तब हुए हैं जब इंजीनियर की हत्या के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नाराजगी जताई थी। इसी हफ्ते चार दिवसीय अमेरिका यात्रा पर गए विदेश सचिव जयशंकर ने भी अमेरिकी अधिकारियों के सामने भारतीयों के खिलाफ हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें