फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को लगी US में गोली, पिता की गुहार पर सुषमा ने मांगी दूतावास से रिपोर्ट

Fri, 09 Jun 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र को गोली मारने की घटना पर भारतीय दूतावास से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


सुषमा ने ट्वीट किया है कि पीड़ित मुबीन अहमद अब खतरे से बाहर है। उसे कैलिफोर्निया के ईडन मेडिकल सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। हम पुलिस के साथ मामले की जांच में जुटे हुए हैं। He is admitted in the Eden Medical Centre CA. Fortunately Mubeen is now out of danger. We are following up the case with the police./3 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 8, 2017
विज्ञापन

 

सुषमा स्वराज ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित मुबीन अहमद गैस स्टेशन पर काम करता है। एक व्यक्ति ने उससे पैसे मांगे थे, नहीं देने पर उसे गोली मार दी थी।  The victim Mubeen Ahmed works at a gas station. A  gunman demanded money from Mubeen and then fired at him. /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 8, 2017


आपको बता दें मुबीन फरवरी 2015 में अमेरिका गया था। बी टेक की पढ़ाई के बाद वह रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन्स इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहा था।   
विज्ञापन


ये घटना 4 जून की शाम 6 बजे हुई थी, जिसके बाद अगले दिन 5 जून को मुबीन के परिजनों को तेलंगाना में जानकारी दी गई। मुबीन के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में दाखिल है। उन्होंने कहा कि हमने बेटे से मिलने के लिए जल्द वीजा की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें