विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। कार्डियो थोरोसिस वैस्कुलर सर्जन डॉ. बलराम एरॉन की देखरेख में उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच हो रही है।
इंडोक्रिनोलॉजी और पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अलावा कुछ अन्य विभागों के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। एम्स के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है और उनकी हालत सामान्य है।