फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने जीता पाकिस्तानियों का दिल, कहा बेटियों के लिए नहीं होती सरहद

Tue, 04 Oct 2016 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
‌व‌िदेश्‍ा मंत्री सुष्‍ामा स्‍वराज
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उपजे हालात में भारत दौरे पर आयीं पाकिस्तानी बेटियों से सुषमा के इस व्यवहार ने सबका दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान से 19 लड़कियां चंडीगढ़ में ग्लोबल युथ फेस्टिवल में हिस्सा लेने आयी थीं। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के कारण 4 अक्टूबर को इनकी वापसी अधर में लटक गई थी।
विज्ञापन


बदले हालात में इन्हें अतिरिक्त सुरक्षा भी मुहैया करायी गई थी। साथ ही इन पर वतन लौटने का भी दबाव था, इसी सबके चलते पीस फोरम आगाज दोस्ती की कन्वेनर आलिया हरीर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर अपनी चिंता बतायी।

सुषमा ने उन्हें, लड़कियों को सकुशल वापस भेजने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान सुषमा ने उनसे कहा कि बेटियों के लिए कोई सरहद नहीं होती है। बेटियों का ताल्लुक सबसे होता है।
विज्ञापन


सुषमा के इस व्यवाहार से हरीर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने सुषमा की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा भारत पहुंचीं पाकिस्तानी बेटियों को हिफाजत से उनके देश भेजकर भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जबानी में उसका जवाब नहीं।
  Extremely overwhelmed. Spoke to @SushmaSwaraj ji who assured that Pakistani delegation of #GYPF2016 will reach Pakistan back safe. 😊 🇵🇰 🇮🇳 — Aliya Harir (@AliyaHarir) October 1, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें