भारतीय झंडे तिरंगे जैसा डोरमेट (पायदान) बेचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ई-रिटेलर दिग्गज अमेजन कनाडा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अमेजन कनाडा से तिरंगे जैसा डोरमेट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।
सुषमा ने कहा कि अगर अमेजन कनाडा ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसके अधिकारियों को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों को वीजा नहीं दिए जाएंगे और पहले से जारी वीजा भी रद्द कर दिए जाएंगे। विदेश मंत्री ने भारतीय दूतावास से भी मामले को अमेजन कनाडा के समकक्ष उठाने को कहा है।