फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जदयू मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : सुशील मोदी

Sat, 25 Nov 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / कोलकाता 
विज्ञापन
सुशील मोदी, नीतीश कुमार
विज्ञापन
भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि जनता दल (यू) और भाजपा स्वाभाविक सहयोगी हैं और दोनों दल मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मोदी शुक्रवार की रात को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समय आने पर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। सुशील मोदी ने दावा किया कि वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


समझौते की वजह से टिकट कटने के कारण कई भाजपा सांसदों के नाराज होने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि हर सांसद को दोबारा टिकट मिले। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की खिंचाई करते हुए कहा कि कोई भी शरीफ आदमी उनके साथ काम नहीं कर सकता। उन्होंने लालू प्रसाद को एक अराजक, असंगठित और गैर-जिम्मेदार व्यक्ति करार दिया।

पढें- कुछ ऐसे होगी सुशील मोदी के बेटे की शादी, ना डीजे होगा ना लजीज खाना
विज्ञापन

सुशील मोदी
भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार 17 साल तक भाजपा के साथ थे। अब वह फिर साथ आ गए हैं। यह एक स्वाभाविक गठजोड़ है। एक सवाल के जवाब में सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश के लिए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बचाना असंभव हो गया था। उन्होंने कहा कि अब राज्य व केंद्र के बीच तालमेल बेहतर हुआ है और बिहार में विकास का दौर चल रहा है।

जीएसटी का जिक्र करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि अभी रियल इस्टेट क्षेत्र को इसके दायरे में लाने में कुछ समय लगेगा। कांग्रेस द्वारा इसे गब्बर सिंह टैक्स करार देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने उल्टा सवाल किया कि अगर ऐसा था तो कांग्रेस ने संसद में इसका समर्थन क्यों किया था? मोदी ने कहा कि किसी भी सुधार में कुछ शुरुआती दिक्कतें होती हैं। अब जीएसटी धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें