फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत आत्महत्या केस: नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Thu, 13 Aug 2020 09:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुशांत की मौत को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार सुशांत ने आत्महत्या क्यों की? अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई की ‘एकीकृत’ जांच के लिये दायर जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।  जनहित याचिका में कहा गया है कि इस मामले की मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तरीके से पूरा देश स्तब्ध है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता और अधिवक्ता अजय अग्रवाल की इस जनहित याचिका पर प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत इससे पहले 30 जुलाई और सात अगस्त को इसी तरह की अलका प्रिया और मुंबई के कानून के छात्र द्विवेन्द्र देवतादीन दुबे की जनहित याचिकायें खारिज कर चुकी हैं।
विज्ञापन


न्यायालय ने सात अगस्त को दुबे की याचिका खारिज करते हुये कहा था, ‘‘मृतक के पिता इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसी कोई वजह नहीं है कि वह इसे ठीक से आगे नहीं बढ़ायेंगे। इस मामले में आप एक अनजान व्यक्ति हैं और आप अनावश्यक ही इसमें आ रहे हैं। हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।’’



बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) का शव 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में स्थित उनके मकान की छत से लटका मिला था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक कम से कम 56 व्यक्तियों के बयान दर्ज कर चुकी है।

गौरतलब है कि इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया में उनके बारे काफी बातें कही जा रही हैं। साथ ही रिया ने अपने बयान में कहा है कि वो जांच में सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें