फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे से मुलाकात पर रिया चक्रवर्ती का बयान, कहा- मैं उनसे...

Thu, 27 Aug 2020 10:39 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, आदित्य ठाकरे - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/adityathackeray
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:59 PM, 27-Aug-2020

रिया सुशांत को बिना बताए ड्रग्स देती थी- सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील केके सिंह ने कहा कि सुशांत के इलाज और दवा को बारे में रिया को पता था। लिव इन पार्टनर की जिम्मेदारी भी होती है। रिया ने सुशांत को परिवार से अलग किया। चैनल से बातचीत में वकील विकास सिंह ने रिया पर यह भी आरोप लगाया कि रिया सुशांत को बिना बताए ड्रग्स देती थी।

08:53 PM, 27-Aug-2020

सुशांत के साथ रिया रानी की तरह रही- सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह
वहीं, सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा, सुशांत के साथ रिया रानी की तरह रही। रिया का साथ केवल अच्छे वक्त के लिए था। बुरा समय आते ही रिया सुशांत के घर से निकल गई।

08:50 PM, 27-Aug-2020

सुशांत के परिवार के साथ मेरे अच्छे रिश्ते थे- रिया
रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुशांत हमेशा कहते थे कि सुसाइड कभी नहीं करूंगा। सुशांत की बहन आगे आकर क्यों नहीं बताती। रिया ने कहा कि नौ जून को सुशांत का नंबर ब्लॉक किया था। सुशांत के परिवार के साथ मेरे अच्छे रिश्ते थे। मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
08:41 PM, 27-Aug-2020

मैं उन सबके के लिए लड़ाई लड़ूंगी जिन्हें प्यार की सजा मिली
चैनल से बातचीत में रिया ने कहा कि जो जिंदा है उसे क्यों मारने की कोशिश की जा रही है और जो चले गए उनकी इज्जत क्यों नहीं हो रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना कि मैंने प्यार किया। मैं उन सबके के लिए लड़ाई लड़ूंगी जिन्हें प्यार की सजा मिली।

08:37 PM, 27-Aug-2020

सच्चाई सामने आने के लिए सभी बेकरार
रिया ने कहा, मुझे देश के कानून में पूरा विश्वास है। सच्चाई सामने आने के लिए सभी बेकरार है। मझे पूरा यकीन है कि सुशांत को न्याय मिलेगा। 8 से 14 जून के बीच की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। अभी जो चल रहा है उससे सुशांत को तकलीफ होती होगी। फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की कमी नहीं है।

विज्ञापन
08:33 PM, 27-Aug-2020

मुझ पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं-रिया
रिया ने चैनल से बातचीत करते हुए इस बात को कबूल किया कि सिद्धार्थ पिठानी के साथ सुशांत के अच्छे रिश्ते थे। हम सब पिठानी को बुद्धा बुलाते थे। उन्होंने आगे कहा कि मुझ पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। सब लोग अपनी मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मुझे कई बार लगा कि मैं आत्मह्तया कर लूं। सम्मान नहीं तो फिर जीने का क्या फायदा है। 

08:26 PM, 27-Aug-2020

रिया ने इन दो लोगों पर सुशांत को परेशान करने का लगाया आरोप
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने इन दो लोगों पर सुशांत को परेशान करने का आरोप लगाया। रिया ने कहा कि संजना गांधी और रोहिणी अय्यर ने सुशांत को बहुत परेशान किया।
'मी टू' का आरोप लगाए जाने से सुशांत बहुत दुखी थे।
 

08:23 PM, 27-Aug-2020

आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात हुई है और न मैं उनसे कभी मिली हूं- रिया
आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात हुई है और न मैं उनसे कभी मिली हूं। मेरा कोई पॉलिटिकल कनेक्शन नहीं है। मैं किसी नेता को नहीं जानती हूं। रिया ने कहा कि सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है। सब पता कर लेगी। 

08:18 PM, 27-Aug-2020

झूठे लेख और 'मी टू' के मामले से परेशान थे सुशांतः रिया 
रिया ने कहा कि सुशांत झूठे लेख और मी टू के मामले से परेशान थे। मी टू का आरोप लगाए जाने की वजह से वह काफी  परेशान रहा करते थे। रिया ने आगे कहा कि मैंने सुशांत से प्यार किया है और मेरे बारे में इतने सारे आरोप लग रहे हैं। रिया ने कहा कि जनता से अपील करती हूं कि सच का साथ दें।
 

08:13 PM, 27-Aug-2020

सुशांत सिंह राजपूत जैसा सुंदर लड़का खोने का मलालः रिया चक्रवर्ती
सुशांत की मौत के मामले में आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे मलाल है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा सुंदर लड़का खो दिया।  

08:10 PM, 27-Aug-2020

सुशांत के पैर छुने पर रिया का बयान
रिया ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि, 'मैं 3-4 सेकंड तक रुकी थी, क्योंकि पोस्टमॉर्टम होना था। लेकिन जब एम्बुलेंस की ओर शव को ले जा रहे थे, तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए।'

08:05 PM, 27-Aug-2020

दिशा सालियान से मेरी एक बार हुई मुलाकात- रिया
रिया ने माना कि दिशा सालियान से मेरी एक दफा मुलाकात हुई। रिया ने यह भी कहा कि सुशांत भी दिशा से एक ही बार मिले हैं। फरवरी या मार्च के महीने में। दिशा सालियान की मौत के बारे में पूछने पर रिया ने कहा कि उसकी मौत के बारे में मैं कुछ नहीं जानती। 

08:02 PM, 27-Aug-2020

सबकी तरह मैं भी जानना चाहती हूं सुशांत की मौत की सच्चाई- रिया
एक चैनल से बातचीत में रिया ने कहा कि सबकी तरह मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि सुसाइड की नहीं बल्कि जिंदगी को लेकर बातचीत होती थी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते में ऐसा क्या कि उन्हें सुसाइड करना पड़ा। 

07:59 PM, 27-Aug-2020

अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था-रिया
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा, 'मैं उनके घर नहीं गई थीं। मुझे बताया गया था कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था, इंडस्ट्री के लोगों के नाम थे। लेकिन मेरा नाम नहीं था, क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था की मैं वहां पर जाऊं। कुछ लोगों ने मुझे घर आकर समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो। अगर तुम गईं तो तुम्हें वहां से निकाल दिया जाएगा, इसलिए मत जाओ। लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि आप एक बार बॉडी जरूर देख लें।'
 

07:52 PM, 27-Aug-2020

आज भी मैं सॉरी बोलती हूं- रिया
शवगृह में सुशांत को 'सॉरी बाबू' बोलने की बात पर रिया ने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'हां..और वहां पर कोई क्या कहेगा? अगर किसी की जान चली गई थी। आज भी मैं सॉरी बोलती हूं क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं। मौत का मजाक बना दिया गया है। आज भी मैं सॉरी बोलती हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।'

07:39 PM, 27-Aug-2020

'सॉरी बाबू' बोलने वाली रिया ने सुशांत के पिता पर लगाए बड़े आरोप
'सॉरी बाबू' बोलने वाली रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता पर लगाए बड़े आरोप लगाए हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा कि सुशांत का अपने पिता के साथ रिश्ता अच्छा नहीं था।

07:38 PM, 27-Aug-2020

रिया के वॉट्सऐप चैट में हुआ सुशांत को ड्रग्स देने की बात का खुलासा
रिया के वॉट्सऐप चैट में ये खुलासा हुआ है कि वह सुशांत को ड्रग्स देने की बात कर रही थी। वहीं सुशांत के परिवार के वकील ने भी ये कहा है कि ये पता लगाना जरूरी है कि सुशांत को इस बात का पता था भी या नहीं कि उन्हें ड्रग्स दी जा रही है।

07:27 PM, 27-Aug-2020

हार्ड ड्राइव को लेकर खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि रिया और सुशांत के बीच आठ जून को झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिया घर छोड़कर चली गईं। पिठानी ने बताया कि एक सुशांत और रिया की मौजूदगी में एक आईटी वाला आया था। उसने आठ हार्ड ड्राइव डिस्ट्रॉय की थीं।

07:24 PM, 27-Aug-2020

रिया और उसके सहयोगियों को सजा मिलेः सुशांत के पिता केके सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पहली बार रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि रिया उनके बेटे की हत्यारी है। वह लंबे वक्त से उसे जहर दे रही थी। उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा मिले।

07:17 PM, 27-Aug-2020

'सॉरी बाबू' कहने वाली रिया पर सुशांत के पिता ने लगाए संगीन आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। सुशांत से जुड़े कई लोगों ने भी रिया को लेकर कई बातों का खुलासा किया है।

07:11 PM, 27-Aug-2020

एनआईए को सौंप देनी चाहिए सुशांत केस की जांच -पी मुरलीधर राव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जारी सीबीआई की जांच के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी जानी चाहिए। राव ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके यह बात कही। उन्होंने कहा, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)  मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो) ड्रग यूज को लेकर जांच कर रही है। एनआईए को इसकी जांच में शामिल होना पड़ सकता है।

06:53 PM, 27-Aug-2020

सुशांत की मौत की पुष्टि किसने की थी?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के शव को फंदे से पिठानी ने नौकरों की मौजूदगी में उतारा था। सीबीआई सिद्धार्थ से लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई जानना चाहती है कि चारों में से किसने सुशांत की मौत की पुष्टि की थी। पूरे मामले में पिठानी अहम गवाह है। वह उस घर में सुशांत के साथ ही रहता था।

06:50 PM, 27-Aug-2020

सुशांत को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले किसने देखा था?
इस मामले में अभी तक यही साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले किसने देखा था। 14 जून को हुई इस घटना के दौरान घटनास्थल पर सुशांत के अलावा चार लोग थे। इनमें से तीन सुशांत के नौकर थे और उनका दोस्त सिद्धार्थ पिठानी था। सीबीआई इनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

06:48 PM, 27-Aug-2020

सीबीआई की जांच इन दो सवालों के जवाब पर टिकी है
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच इन दो सवालों के जवाब पर टिकी है। अगर इन सवालों के जवाब मिल जाते हैं तो सीबीआई के लिए इस मामले की गुत्थी सुलझाना काफी आसान हो सकता है।

06:45 PM, 27-Aug-2020

रिया के घर पर आज हुआ हंगामा
मुंबई पुलिस गुरुवार को रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था। वहीं, अभिनेत्री के घर के बाहर हंगामा हुआ। मुंबई पुलिस ईडी की चिट्ठी देने के लिए उनके घर पहुंची। 

06:40 PM, 27-Aug-2020

थाइलैंड ट्रिप पर 70 लाख रुपये खर्च किए
मुझसे पहले भी छह लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपये खर्च किए और एक प्राइवेट जेट लेकर गया। सुशांत अपनी चाहत के मुताबिक जिंदगी जीते थे।

06:38 PM, 27-Aug-2020

सुशांत राजा की तरह जिया करता था
रिया ने सुशांत की इच्छा को जाहिर करते हुए कहा, 'वो ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। लेकिन वो ऐसे ही राज की तरह जिया करता था।

06:37 PM, 27-Aug-2020

अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं
रिया ने इंटरव्यू में कहा, 'लेकिन सुशांत ने सोचा कि इसमें से यूरोप ट्रिप की जाए। तो उसने वो टिकटें कैंसिल करा दीं। अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं। सुशांत ने वो टिकटें कैंसिल कीं और फर्स्ट क्लास की टिकटें बुक कीं और फिर बाकी की ट्रिप पर उसने होटल का बिल भरा।'
 

06:34 PM, 27-Aug-2020

सब प्रूफ हैं मेरे पास-रिया
रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पेरिस में एक कंपनी के साथ मेरा एक शूट था। शियन, जो कि कपड़ों की कंपनी है उसका एक फैशन शो था। उसके भी चैट, सब प्रूफ हैं मेरे पास। उस फैशन शो को अटेंड करने के लिए मुझे पैरिस बुलाया जा रहा था। मेरी टिकटें बिजनेस क्लास और होटल की टिकटें बुक थीं।'

06:30 PM, 27-Aug-2020

चर्चा में सुशांत और रिया की यूरोप ट्रिप
दरअसल कुछ वक्त पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की यूरोप ट्रिप काफी चर्चा में थी। बताया जा रहा था कि उस यूरोप ट्रिप का पूरा खर्चा सुशांत सिंह राजपूत ने ही उठाया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिया को लेकर ऐसा कहा जाने लगा था कि उन्होंने सुशांत के पैसों का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में अब रिया ने यूरोप ट्रिप को लेकर इंटरव्यू में अपनी बात रखी।

06:25 PM, 27-Aug-2020

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम मुंबई हई रवाना
इधर दिल्ली से ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम रवाना हो गई है। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दूसरी तरफ, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की पूछताछ जारी है।

06:23 PM, 27-Aug-2020

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को जहर देकर मार डाला- सुशांत के पिता
इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स वाली बातों का खंडन किया है और कहा है कि सुशांत को फ्लाइट में डर लग रह था कि इसलिए उन्होंने एक दवाई ली थी। 

06:20 PM, 27-Aug-2020

ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जांच के घेरे में रिया चक्रवर्ती 
बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद सीधे तौर पर रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के बाद अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई है, जिससे रिया पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है। 

05:53 PM, 27-Aug-2020

आदित्य ठाकरे से मुलाकात पर रिया चक्रवर्ती का बयान, कहा- मैं उनसे...

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम मुंबई में अभिनेता की मौत के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए संदिग्धों और गवाहों से लगातार पूछताछ कर रही है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें