अभिनेता सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में नॉरकोटिक्स ड्रग कंट्रोल (एनसीबी) की हिरासत में रहे गोवा के ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को एनसीबी की ओर से कोस्टा को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया था।
सूर्यदीप मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी आज
वहीं, ड्रग पेडलर सूर्यदीप मल्होत्रा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही एनसीबी ने सूर्यदीप को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि सूर्यदीप कालेज के समय से ही शोविक का अच्छा दोस्त रहा है। सूर्यदीप मल्होत्रा मुंबई की नामी हस्तियों को ड्रग सप्लाई करता था।
इसलिए एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां उसे 18 सितंबर तक कस्टडी मिली थी। जबकि क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड मिली थी। इसलिए उसे बृहस्पतिवार को ही कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी कोर्ट में पेशी के दौरान सूर्यदीप को भी 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी।