फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: अगला सप्ताह अहम, एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से खुल सकता है मौत का राज

Thu, 17 Sep 2020 03:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत केस: सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द ही खुल जाएगा। अभिनेता को जहर दिया गया था नहीं इसका पता एम्स की उस रिपोर्ट से चल जाएगा जिसे वो सीबीआई को सौंपेगा।  दरअसल, सुशांत की मौत के मामले में गठित मेडिकल बोर्ड अगले सप्ताह सीबीआई को अपनी राय देगा। इस बात की जानकारी एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में गथित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने दी।

विज्ञापन

 


डॉ. सुधीर ने कहा, 'मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि बिना किसी संदेह के यह निर्णायक होगा। चूंकि मामला अभी अदालत के अधीन है इसलिए इससे संबंधित रिपोर्ट साझा नहीं की जा सकती हैं।'

क्यों हुआ था मेडिकल बोर्ड का गठन
सात सितंबर को एम्स की पांच सदस्यीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया था जिसे सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित फाइलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई। टीम को विसरा टेस्ट के जरिए अभिनेता को जहर देने की संभावनाओं का पता लगाने का काम दिया गया था। सीबीआई ने मामले में एम्स से मदद मांगी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'भाई को खोने पर मुस्कुराने की अनुमति है'
विज्ञापन


विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विसरा रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। रिपोर्ट को सुशांत के 20 प्रतिशत विसरा की जांच से तैयार किया गया है। सुशांत के 80 प्रतिशत विसरा को मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। सुशांत के परिवार का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की। ये हत्या का मामला है। परिवार ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मामले का मुख्य आरोपी बनाया है। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को एम्स के डॉक्टरों का पैनल मामले को लेकर अंतिम बैठक करेगा। बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। एम्स के डॉक्टर ही सुशांत की मौत मामले पर अंतिम रिपोर्ट देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें