सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को पूछताछ के लिए बुलाया। श्रुति मोदी पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन पूछताछ करने वाली एसआईटी टीम के एक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद श्रुति मोदी को वापस भेजा दिया गया।
इससे पहले एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कुछ प्वाइंट्स क्लीयर करने के लिए श्रुति और जया को बुलाया गया है। ईडी की पूछताछ के दौरान रिया और जया की चैट सामने आई थी।
ड्रग्स मामले में अब तक हुई 17 लोगों की गिरफ्तारी
सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिया पिछले सात दिनों से मुंबई की भायखला जेल में है। एनसीबी ने उसे आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था और नौ सितंबर को भायखला जेल भेज दिया था। रिया की जमानत अर्जी दो बार खारिज हो चुकी है।