सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर सीबीआई की पूछताछ जारी है। रविवार को मुंबई में जांच का तीसरा दिन है। रविवार को सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और बावर्ची नीरज से पूछताछ की। यह पूछताछ चार घंटे से भी अधिक समय तक चली।
यहां से निकलकर सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित घर पहुंची है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी सीबीआई टीम पूछताछ के लिए बुला सकती है। इससे पहले शनिवार को सीबीआई टीम सुशांत के बांद्रा के डूप्लेक्स फ्लैट पर पहुंची और वहां लगभग छह घंटे छानबीन की थी।
सुशांत सिंह राजपूत केसः सीबीआई की टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची
सुशांत के घर से निकली सीबीआई की टीम
सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी और नीरज को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के घर से निकल चुकी है।
डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे सिद्धार्थ पिठानी
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे है, जहां अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ठहरी हुई है।
लगातार दूसरे दिन कुक नीरज से पूछताछ
सुशांत के घर पर रसोइये का काम करने वाले नीरज सिंह डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। यहां सीबीआई उनसे लगातार दूसरे दिन पूछताछकर रही है।