फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक कैदखाने से आजाद करें ममता बनर्जी: राज्यपाल

Sun, 23 Aug 2020 07:57 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee and Governor Jagdeep Dhankhar - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध पुलिस और प्रशासन लोकतंत्र की मौत का कारण बनेंगे। उन्होंने रविवार को कई ट्वीट माध्यम से राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

 
धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं मुख्यमंत्री से पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक कैदखाने से आजाद करने का आग्रह करता हूं।' उन्होंने लिखा, 'राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो रही है क्योंकि यहां बम बनाने वालों को खुली छूट मिली हुई है।



राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं उन्हें परिणाम के लिए भी तैयार रहना होगा। उन्होंने लिखा, 'राजनीतिक रूप से प्रतिबद्ध पुलिस और प्रशासन लोकतंत्र की मौत का कारण बनते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राज्य के आईएएस और आईपीएस अधिकारी घुटनों पर रेंगने लगेंगे। यहां लोकतंत्र अंधेरे में है। गवर्नर ने ट्विटर पर यह भी अपील की है कि प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य में लोकतंत्र की बहाली के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें