फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामला: रिश्तेदार ने रिया को बताया विषकन्या, केंद्रीय मंत्री ने पिता और बहन से की मुलाकात

Fri, 28 Aug 2020 02:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुशांत के पिता से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : ani
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में सीबीआई जांच जारी है। शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे पूछताछ जारी है। इसी बीच सुशांत के रिश्तेदार और भाजपा विधायक नीरज सिंह ने कहा रिया को विषकन्या करार दिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने फरीदाबाद में अभिनेता के पिता और बहन से मुलाकात की।

विज्ञापन

नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, 'हम लोग लगातार कह रहे हैं कि वो (रिया चक्रवर्ती) विषकन्या है और उसने सुशांत को डंसने का काम किया है और डंस कर वो टीवी पर मुस्कुरा कर प्रसन्नता दिखा रही है। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स की जांच से वो बचने वाली नहीं है।'


 

रामदास अठावले ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनकी बहन रानी सिंह से फरीदाबाद में मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'मुंबई में आकर सुशांत ने अपनी छवि बनाई थी। ऐसा कोई अभिनेता एकदम आत्महत्या कर सकता है ऐसा नहीं है, मुझे लगता है कि सुशांत भविष्य में बड़ा कलाकार होने वाला था। इसलिए हमें शक है कि आत्महत्या नहीं हत्या हो सकती है और इसी दिशा में CBI को जांच करनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें