सर्वे में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार बताई गई है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा को 33 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशतता के हिसाब से राज्य में कांग्रेस को 40 फीसदी वोट और भाजपा को 39 फीसदी वोट मिल सकता है।
रमन सिंह अभी भी लोगों की पहली पसंद
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के तौर पर अभी भी रमन सिंह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे के मुताबिक, 34 फीसदी लोग रमन सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अलग हो चुके अजीत जोगी 17 फीसदी लोगों की पसंद हैं।
तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी लोगों की पहली पसंद
सर्वे के मुताबिक, तीनों राज्यों में भाजपा भले ही चुनाव हार जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी यहां अभी भी लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश में हुए सर्वे के अनुसार नरेंद्र मोदी को 54 फीसदी लोग फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी 25 फीसदी लोगों की पसंद हैं।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद हैं। छत्तीसगढ़ में 56 फीसदी लोगों को नरेंद्र मोदी पसंद हैं, जबकि 21 फीसदी लोगों को राहुल गांधी पसंद हैं। वहीं, राजस्थान में 55 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि 22 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।