अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं, जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा।
ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण सोमवार को शुरू हो गया। ओडिशा बिहार के बाद दूसरा राज्य है, जहां ओबीसी सर्वेक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जा रहा यह सर्वेक्षण 27 मई तक जारी रहेगा। सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉक और 114 शहरी स्थानीय निकायों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं, जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा। आयोग ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न पीडीएस प्रतिष्ठानों में भी केंद्र खोले हैं, जहां समुदाय के लोग अपना विवरण जमा कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान राज्य सरकार की ओर से सूचीबद्ध 208 ओबीसी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का पता लगाया जाएगा।