पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल निवासी चौधरी ने पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर युवा संगम पहल के तहत असम की यात्रा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया था।
किसी भी पहल की सफलता लोगों पर पड़े इसके प्रभाव से मापी जाती है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा संगम युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत असम का दौरा करने जम्मू-कश्मीर के एक नजाकत चौधरी (22) को जवाब देते हुए कही।
विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल निवासी चौधरी ने पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर युवा संगम पहल के तहत असम की यात्रा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया था।
उन्होंने पत्र में 24 फरवरी से 6 मार्च के बीच असम की अपनी यात्रा को उनके लिए जीवन बदलने वाला क्षण करार दिया था। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने चौधरी के भविष्य में इस तरह की और यात्राएं करने की आशा व्यक्त की। चौधरी प्रधानमंत्री का जवाब पाकर बहुत खुश हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे प्रधानमंत्री से जवाब मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। उनका पत्र मेरी आखिरी सांस तक मेरी स्मृति में बना रहेगा। असम में आयोजित युवा संगम युवा विनिमय कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना और उन्हें भारत की संस्कृति और मूल्यों से परिचित कराना था।