2023 में जितने भारतीयों ने विदेश की यात्रा की थी, उतने ही यात्री अगले साल विदेश की यात्रा करना चाहते हैं। 2024 में ज्यादातर लोग वियतनाम और अजरबैजान जाना चाहते हैं। इसके बाद जापान का टोकियो और स्विटजरलैंड का जिनेवा है।
भारतीय अब बॉलीवुड की फिल्मों और टीवी में दिखाए जा रहे कार्यक्रमों के आधार पर घूमने का स्थान चुन रहे हैं। 2024 में 94 प्रतिशत भारतीय इन्हीं स्थानों पर जाना चाह रहे हैं। स्काईस्कैनर के सर्वे के मुताबिक, इनमें शिमला से लेकर पेरिस तक पसंदीदा स्थान हैं।
विज्ञापन
स्काईस्कैनर ने 1,000 भारतीयों पर यह सर्वे किया है। इसके मुताबिक, 2024 में भारतीयों को यात्रा करने के लिए प्रेरित करने वाले शीर्ष शहरों मे हिमाचल प्रदेश का मनाली है, जहां ये जवानी है दीवानी फिल्म से लोग प्रभावित हैं। इसके बाद लद्दाख है, जहां 47 फीसदी लोग जाना चाहते हैं। इसे 3 इडियट्स में दिखाया गया है। स्थान यूनाइटेड किंगडम के लंदन में 43 प्रतिशत भारतीय जाना चाहते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार,पेरिस 42 प्रतिशत भारतीयों का आकर्षण का केंद्र है। इस शहर को एमिली इन पेरिस में दिखाया गया है। पिछले साल दिसंबर में नेटफ्लिक्स सिटकॉम के सीजन 3 के लॉन्च के बाद जनवरी में पेरिस के सर्च में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है।