फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK के भिंबर, तत्तापानी, केल को बनाया सेना ने निशाना, पढ़ें और Facts

Fri, 30 Sep 2016 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रनबीर सिंह
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार कार्रवाई कर कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में कई आतंकी भी मारे गए हैं। गुरुवार को रक्षा तथा विदेश मंत्रालयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें मिलिट्री ऑपरेशन्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात को भारतीय सैन्य बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूद आतंकी गुटों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि इसी हमले से जुड़ी अहम बातें 
सेना ने बुधवार की रात 12.30 बजे कार्रवाई शुरू की और यह बृहस्पतिवार सुबह 4.30 तक चली।
 
एलओसी के 2 से 3 किमी दायरे में मौजूद आतंकियों के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया। 

घुसपैठ के लिए तैयार इन आतंकियों पर पिछले एक सप्ताह से डीजीएमओ की नजर थी। 

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में की गई सर्जिकल हमले की तैयारी। 

नौ पैराकमांडो की पांच क्रैक टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया।
विज्ञापन

आइए जानते हैं कि इसी हमले से जुड़ी अहम बातें 

भारतीय सेना
यह ऑपरेशन हेलिकॉप्टर सेना और थलसेना की संयुक्त कार्रवाई में चलाया गया। 

पीओके के भिंबर, हॉटस्प्रिंग, तत्तापानी, केल, लीपा सेक्टरों में चली सैन्य कार्रवाई। 

ऊधमपुर के उत्तरी कमान से 200 पैराकमांडो ने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी और इन ठिकानों पर उतर कर मोर्चा संभाला। 

सैन्य कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों और उन्हें समर्थन करने वाले पाक सैनिकों को ढेर किया गया। 

इसके बाद सुबह 4.30 बजे सुरक्षित अपने ठिकाने पर लौट आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें