पहला टेस्ट 197 रन से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 0-1 से सीरीज में पीछे हो गई है। भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए जूझ रही कीवी टीम में भारत में सीरीज में अपनी नाक बचाने के लिए दूसरे टेस्ट में उतरेगी।
दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुक्रवार से शुरु होगा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड ने पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल टाइगर सौरव गांगुली से मदद मांगी है। दादा ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को अपने दरबार में स्वागत करते हुए उन्हें ईडन गार्डन्स में खेलने के लिए टिप्स दीं।
दादा ने सिर्फ जुबान से ही नहीं, बल्कि बल्ला उठाकर शॉट खेलकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिखाए। ‘गॉड ऑफ ऑफसाइड’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच क्रैग मैकमिलन के साथ काफी वक्त बिताया।