फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surat: सूरत दंगा मामले में 23 आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत, चार को भेजा गया जेल; कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tue, 10 Sep 2024 10:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेपी प्रजापति ने 23 आरोपियों को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया और चार अन्य को जेल भेजा। आरोपियों को हत्या के प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, गैरकानूनी सभा, दंगा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा से अभद्रता के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए 23 आरोपियों में से 23 को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। साथ ही चार आरोपियों को स्वास्थ्य स्थितियों के कारण न्यायिक रिमांड के तहत जेल भेज दिया। पुलिस ने 27 आरोपियों को अदालत में पेश किया था। साथ ही जांच के लिए उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं दंगा पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा तो नहीं था। 

विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेपी प्रजापति ने 23 आरोपियों को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया और चार अन्य को जेल भेजा। आरोपियों को हत्या के प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, गैरकानूनी सभा, दंगा, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। 

लालगेट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केवी पटेल ने कहा कि वे यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या दंगों के पीछे कोई मास्टरमाइंड था जो शहर की सांप्रदायिक शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को पहचान परेड और पूछताछ के लिए दो सप्ताह तक हिरासत में रखने की जरूरत है। उन्होंने दलील दी कि पुलिस यह पता लगाना चाहती है कि जब आसपास के इलाकों में कोई निर्माण स्थल नहीं था तो भीड़ के पास इतनी बड़ी संख्या में पत्थर कैसे आ गए और क्या वे पत्थरों से लैस होकर पुलिस स्टेशन आए थे?
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक ऑटोरिक्शा में सवार कुछ उपद्रवियों ने गणेश पंडाल में पत्थर फेंके। इससे मूर्ति खंडित हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया। उन्हें लालगेट थाने लाया गया। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि जब भीड़ ने अपने समुदाय के लोगों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में थाने का घेराव किया तो दो समूहों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। मामले में लालगेट पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं।
 

दो महिलाएं हिरासत में
डीसीपी सूरत विजय सिंह गुर्जर ने कहा कि एक गणेश मूर्ति विक्रेता ने बताया कि बच्चों के साथ दो मुस्लिम महिलाएं 17 अगस्त को उसकी दुकान में घुस गईं। जब वहां कोई नहीं था। जब वह दुकान पर लौटा, तो उसे कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं। महिलाएं भिखारिन थीं। शहर में पथराव की घटना के बाद दुकानदार को संदेह हुआ कि यह घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। दुकानदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें