फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने किया गिरफ्तार; बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में कार्रवाई

Wed, 17 Jan 2024 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में ईडी ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किया।  जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के बाद चव्हाण को देर शाम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के सहयोगी बताए जाते हैं।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, कोविड-19 के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी बांटने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से 8.64 करोड़ रुपए का ठेका देते समय अनियमितताएं की गईं थीं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा का आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने के लिए ठेके के लिए कीर्तिकर को 52 लाख रूपये, वहीं सूरज चव्हाण को फर्म से 37 लाख रूपये दिए गए।  यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें