फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surtaal Mahotsav: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरताल की शाम, संगीत जगत की हस्तियां करेंगी शिरकत

Wed, 18 Dec 2024 03:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंजना वेलफेयर सोसाइटी और भारत विकास परिषद सुरताल महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस महोत्सव में संगीत साहित्य जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में भारतीय कला संस्कृति के अंतर्गत नृत्य, गीत और वादन की प्रस्तुतियां होंगी। अमर उजाला इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर है। 
विज्ञापन
सुरताल महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 19 दिसंबर को सुरताल की शाम सजेगी। अंजना वेलफेयर सोसाइटी और भारत विकास परिषद सुरताल महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। इस महोत्सव में संगीत साहित्य जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में भारतीय कला संस्कृति के अंतर्गत नृत्य, गीत और वादन की प्रस्तुतियां होंगी। अमर उजाला इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन

कथक नृत्य की होगी प्रस्तुति
कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति संस्था की फाउंडर प्रख्यात कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ देंगी l वह भागवत गीता पर आधारित नृत्य प्रस्तुति करेंगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में भगवत गीता का युवाओं तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए यह कोशिश है कि संगीत और नृत्य के माध्यम से युवा इसको समझ पाएं।

सुरताल महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मीरा पर आधारित भजन प्रस्तुत करेंगी विधि शर्मा
वहीं संगीत की प्रस्तुति जानी-मानी गायिका विधि शर्मा देंगी। विधि शर्मा फिल्मों में भी गीत गाकर नेशनल अवार्ड पा चुकी हैं। उनकी पान सिंह तोमर जैसी फिल्म प्रमुख है। वह कार्यक्रम में मीरा पर आधारित भजन प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में अंजना वेलफेयर सोसाइटी के कार्यशालाओं में प्रशिक्षित दिव्यांग छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे। ताकि उनके विश्वास में बढ़ोतरी हो। इसके साथ ही कार्यक्रम उत्तर और दक्षिण के वाद्ययंत्रों की गूंज होगी। कार्यक्रम में पखावज पर रोमन दास और घटम पर शोणुक बनर्जी प्रस्तुति देंगे। चित्रकला प्रदर्शनी नवल किशोर एवं नीरज शर्मा द्वारा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सुरताल महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था के 12 साल की यात्रा को कला उत्सव के रूप में मना रहे हैं। आने वाले समय में हम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं स्कॉलरशिप के लिए योजना लेकर आएंगे। हमारी कोशिश है कि हम महोत्सव और कार्यशालाओं में दिव्यांग एवं गरीब छात्रों के आत्मविश्वास मजबूत करने और उनकी आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम को ज्यादा से ज्यादा छात्रों में पहुंचा सके। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय और इंडियन ऑयल, एलआईसी, आईआईएफसीएल, गेल, एनटीपीसी सहायता कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें