सुप्रिया सुले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में जिस आरक्षण का वादा किया है, वह हमेशा संविधान के दायरे में रहेगा। नए आरक्षणों के बारे में मैंने संसद में बार-बार कहा है कि अगर कोई भी समुदाय,चाहे वह महाराष्ट्र का हो या कहीं और का आरक्षण की मांग करता है, तो केंद्र सरकार को हर राज्य से एक विस्तृत विधेयक लाना चाहिए।
एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने आरक्षण का मुद्दा उठाया है। सुप्रिया सुले ने कहा कि देश में आरक्षण सांविधानिक रूप से अनिवार्य होना चाहिए। नए आरक्षण को लेकर बार-बार जो समुदाय मांग करते हैं, इसलिए केंद्र सरकार को हर राज्य से जुड़ा विस्तृत विधेयक लेकर आना चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान में जिस आरक्षण का वादा किया है, वह हमेशा संविधान के दायरे में रहेगा। नए आरक्षणों के बारे में मैंने संसद में बार-बार कहा है कि अगर कोई भी समुदाय,चाहे वह महाराष्ट्र का हो या कहीं और का आरक्षण की मांग करता है, तो केंद्र सरकार को हर राज्य से एक विस्तृत विधेयक लाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अक्सर छोटे राज्य कई मांगें करते हैं और फिर केंद्र सरकार उनके विधेयक पेश करती है। मैं इसका स्वागत करती हूं। हम हर राज्य में आरक्षण से संबंधित किसी भी विधेयक का स्वागत करेंगे, चाहे वह बिहार हो या महाराष्ट्र। मैं केंद्र सरकार से कहती हूं कि वह सभी राज्यों से इसे मांगे। एक अच्छा निर्णय ले और अगर सरकार सभी को न्याय दिलाती है तो हम पूरी ताकत से उसके साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
लेह में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि लद्दाख की घटना और महाराष्ट्र के नंदुरबार से आ रहे वीडियो बेहद चिंताजनक हैं। देश में बढ़ती हिंसा बेहद चिंता का विषय है। मैं भारत सरकार से कहती हूं कि इन मुद्दों को बेहद संवेदनशील माने। आप सभी को सभी से बात करनी चाहिए और लोगों को विश्वास दिलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह हिंसा रुकनी चाहिए। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि अभी वहां शांति और सद्भाव लाना ज़रूरी है। जो हुआ उसकी जांच हो सकती है। मैं सभी से शांत रहने का अनुरोध करती हूं। लद्दाख इस देश में एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। वहां हो रही हिंसा बेहद गलत है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को ध्यान देने की ज़रूरत है।
सुले ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत आभारी हूं। मैंने उनसे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा था। मैंने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और अनुरोध किया कि वे महाराष्ट्र सरकार से बात करें। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मैंने महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक पैकेज का अनुरोध किया है। उन्होंने वादा किया था कि वे अमित शाह और महाराष्ट्र के सीएम से बात करेंगे।